Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

करेली स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन हुआ

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

: नरसिंहपुर, नगरीय निकायों के निर्वाचित पार्षदों , अध्यक्षों उपाध्यक्षों को शामिल करते हुए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Tue, May 16, 2023
आज दिनांक 16 मार्च 2023 को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर एवं जिला शहरी विकास अधिकरण नरसिंहपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित किए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के विभिन्न घटकों मानकों एवं दिशा निर्देशों पर नरसिंहपुर जिले के समस्त नगरीय निकायों के निर्वाचित पार्षदों , अध्यक्षों उपाध्यक्षों को शामिल करते हुए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। जिले के समस्त आठों नगरीय निकायों के चुने हुए पार्षद, अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,जनप्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन से किया जाकर नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा से उपस्थित जनों को अवगत कराया गया ।तत्पश्चात संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग के स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 हेतु नियुक्त पीआईयू श्री निशांत भान द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मानकों विभिन्न घटकों व दिशा-निर्देशों से उपस्थित जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री के. व्ही. सिंह ,स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर.के. नामदेव, मुख्य लिपिक श्री राम कुमार नामदेव, श्री राजेश चौधरी ,श्री प्रवीण मसराम,श्री चंद्रकांत श्रीवास सेवा संस्था से सुश्री दीप्ति साहू सुश्री आयुषी अग्रवाल, श्री गौरव दुबे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्टर-संदीप राजपूत नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें