Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: नरसिंहपुर, 16 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए 49 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Thu, Jun 16, 2022
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 16 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए 49 नाम निर्देशन पत्र दाखिल नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले में गुरूवार 16 जून को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में 5, नगर पालिका परिषद गाडरवारा में 6, नगर पालिका परिषद गोटेगांव में 8, नगर परिषद तेंदूखेड़ा में 10, नगर परिषद चीचली में 2, नगर परिषद सांईखेड़ा में 3 व नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) में 15 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इसके अलावा 16 जून को नगर पालिका परिषद करेली में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया। इस तरह 16 जून को जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए कुल 49 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले की नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में पार्षद के 28 पद, नगर पालिका परिषद गाडरवारा में पार्षद के 24 पद, नगर पालिका परिषद गोटेगांव में पार्षद के 15 पद, नगर पालिका परिषद करेली में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद तेंदूखेड़ा में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद चीचली में पार्षद के 15 पद, नगर परिषद सांईखेड़ा में पार्षद के 15 पद और नगर परिषद सालीचौका (बाबईकलां) में पार्षद के 15 पद के लिए निर्वाचन होना है। इस तरह जिले के 8 नगरीय निकायों में पार्षद के कुल 142 पदों के लिए चुनाव होना है।

Tags :

जरूरी खबरें