Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: भोपाल,प्रत्येक सोमवार को हो विभागीय समीक्षा ,मुख्यमंत्री चौहान

Aditi News Team

Wed, Jul 21, 2021

मंत्रि-परिषद की बैठक वदें-मातरम् के गान के साथ आरम्भ,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व किया सम्बोधित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे- मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व कहा कि मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य प्रत्येक सोमवार को विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की आवश्यक रूप से समीक्षा करें। इससे विकास गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंगलवार को सामान्यतः मंत्रि-परिषद की बैठक रहती है। अत: मंत्रियों द्वारा सोमवार और मंगलवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में अपने प्रभार के जिलों में प्रवास के कार्यक्रम रखें।

Tags :

जरूरी खबरें