Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

: भोपाल ,मणिपुर में हुई हिंसा एवं युवतियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पैदल मार्च निकाल कर जताया विरोध प्रदर्शन

Aditi News Team

Tue, Jul 25, 2023
मणिपुर हिंसा और युवतियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत के विरोध में भोपाल में आम आदमी पार्टी का विशाल प्रदर्शन भोपाल के ज्योति टॉकीज चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कार्यकर्ताओं ने ज्योति टॉकीज चौराहे से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक किया पैदल मार्च आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल भी प्रदर्शन में हुईं शामिल मणिपुर में दो युवतियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत से पूरा देश शर्मसार है: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल भोपाल।मणिपुर में हिंसा और दो आदिवासी युवतियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत के विरोध में भोपाल के ज्योति टॉकीज चौराहे पर आम आदमी पार्टी ने विशाल प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर भी शामिल हुईं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज्योति टॉकीज चौराहे पर एकजुट हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का हुजूम ज्योति टॉकीज चौराहे से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पहुंचा और फिर कार्यकर्ता वापस ज्योति टॉकीज पर पहुंचे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की अगुवाई में महिला कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गईं और रामधुन गाकर, नारेबाजी कर केंद्र सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की।प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने केंद्र और मणिपुर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर में 83 दिन से हिंसा चल रही है। हजारों लोग बेघर हो गए जबकि 170 से ज्यादा की जान जा चुकी है। स्कूलों,घरों को जलाया जा रहा है। आदिवासी बेटियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत हुई जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये न केवल राज्य सरकार की नाकामी है बल्कि केंद्र की मोदी सरकार की भी नाकामी है। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं अबतक मोदी सरकार ने मणिपुर हिंसा को लेकर दखल दिया। जब दूसरे नेता मणिपुर का दौरा कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री अबतक वहां क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव हैं इसलिए पीएम मोदी दो महीने में दो बार दौरा करते हैं लेकिन मणिपुर एक बार भी नहीं गए। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मु से राज्य सरकार को फौरन बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में घटना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजेगी।

Tags :

जरूरी खबरें