Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ : कृषि मंत्री श्री पटेल

Aditi News Team

Sun, Nov 13, 2022
आमला को सामुदायिक चिकित्सा भवन और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों की सौगात किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने बैतूल जिले के आमला में नव-निर्मित सामुदायिक चिकित्सा भवन और महाविद्यालय भवन के 6 कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में यह बात कही। आमला में 9 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक चिकित्सा भवन और महाविद्यालय के नवीन कक्षों का निर्माण किया गया है। सांसद श्री डी.डी. उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आमला को 5 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से नव-निर्मित 60 बिस्तरीय चिकित्सालय भवन की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये कृत-संकल्पित है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना से 5 लाख रूपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा कार्डधारकों को दी जा रही है। उन्होंने पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिये। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आमला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय भवन में 3 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये गये 6 अतिरिक्त कक्षों का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। सरकार की नई शिक्षा नीति से स्वाभिमानी, पुरूषार्थी, चरित्रवान और देशभक्त पीढ़ी को तैयार करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे शिक्षित होकर गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएँ। महाविद्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण के साथ ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा मिलेगी।

Tags :

जरूरी खबरें