Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 2 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा जब्त,

स्थानीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त में बैठक सम्पन्न हुई

टैगोर विद्या निकेतन ने वसूली नोटिसों को दी थी चुनौती,हाईकोर्ट ने 9.71 लाख जमा कराने के दिए निर्देश

: कन्याओं को गृहस्थी का सामान एवं उपहार भी अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
मुख्यमंत्री_कन्यादान_विवाह_योजना के तहत कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए जिला प्रशासन द्वारा देवउठनी ग्यारस के अवसर पर टाउन हॉल नीमच में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। नीमच जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्य पार्षद गणों एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद,अतिरिक्त सीईओ श्री अरविंद कुमार डामोर, एसडीएम डॉ ममता खेड़े की उपस्थिति में आयोजित #मुख्यमंत्री_कन्यादान_विवाह सम्मेलन में गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा विवाह की रस्म वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न करवाई गई और नवविवाहित वर-वधु को सात फेरे दिलवाए,उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और परिजनों द्वारा वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधी कन्याओं को गृहस्थी का सामान एवं उपहार भी अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें