Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: नरसिंहपुर, अमानक बीज बिक्रय पर लाइसेंस निलंबित

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
अमानक बीज बिक्रय पर लाइसेंस निलंबित नरसिंहपुर,।मेसर्स हरित क्रांति एग्रो केमीकल्स स्टेशन गंज नरसिंहपुर के यहां से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक नरसिंहपुर द्वारा हाईब्रिड कॉर्न P3302 लॉट क्रमांक EP21S1160 का नमूना लेकर विश्लेषण के लिए बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया था। जिसका परिणाम अमानक स्तर अंकुरण 84 प्रतिशत प्राप्त हुआ। इस संबंध में 24 जुलाई 2023 को बीज उत्पादक कम्पनी मेसर्स कोरटेवा एग्री साईंस सीड्स प्रालि. एवं बीज विक्रेता हरित क्रांति केमीकल्स स्टेशन गंज नरसिंहपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।   उल्लेखनीय है कि ग्राम सगौनीखुर्द के कृषक श्री आकाश लोधी एवं श्री परषराम लोधी द्वारा हाईब्रिड कॉर्न पी 3302 की शिकायत 11 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई में की थी। इस पर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर द्वारा गठित निरीक्षण दल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में पाया गया कि अंकुरण प्रभावित हुआ है। अत: प्रयोग शाला की विश्लेषण रिपोर्ट एवं जांच कमेटी के प्रतिवेदन के अनुसार मेसर्स हरित क्रांति एग्रो केमीकल्स स्टेशन गंज नरसिंहपुर की बीज अनुज्ञप्ति क्रमांक 216 को बीज गुण नियंत्रण आदेश 1983 की धारा 15 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में बीजों का क्रय- विक्रय तथा परिवहन प्रतिबंधित किया गया है। यह जानकारी पंजीयन अधिकारी उर्वरक एवं उप संचालक कृषि नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें