Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

: अवैध गतिविधियों पर जिला पुलिस मुंगेली की कार्यवाही।

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
मुंगेली अवैध शराब परिवहन करने के आरोपी मिथुन दिवाकर के विरूद्ध 34-1(क)(ख), 34-2, 59(क) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपी मिथुन दिवाकर के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब कीमती 3360 रू. किया गया जप्त । 09 आरोपियों के विरूद्ध जुआ-सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले कुल 15 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना लालपुर के ग्राम कोयलारी मोहडण्डास मोड के पास आरोपी मिथुन दिवाकर पिता जयनारायण दिवाकर उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 42 नग देशी शराब कीमती 3360 रू जप्त किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध 34-1(क)(ख), 34-2, 59(क) आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही गई है ।जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा मनी हॉटल के पास दबिश देकर आरोपी टिपलेश्वर साहू एवं 04 अन्य से जप्त राशि 4150/- रूपये, थाना मुंगेली द्वारा कंवलपुर में दबिश देकर आरोपी श्याम सुंदर सोनवानी एवं 04 अन्य से जप्त राशि 840/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है तथा थाना फास्टरपुर के ग्राम ठेल्का नवागांव चौक के पास आरोपी हरिप्रसाद रात्रे पिता शिवा उम्र 42 वर्ष द्वारा अंको पर रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का सटटा खेलाना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध 4क जुआ-सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है तथा आरोपी के कब्जे से 840 रू. जप्त की गई है ।जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना पथरिया द्वारा 04 व्यक्तियों एवं थाना सरगांव द्वारा 06 व्यक्तियों एवं चौकी साकेत द्वारा 02 व्यक्तियों विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें