Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही कर विगत दिवस 33 लीटर अवैध शराब जप्त, 1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, नशा मुक्ति जन चेतना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

Aditi News Team

Sun, Jun 18, 2023
‘‘नशा मुक्त भारत पखवाडा’’पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही कर विगत दिवस 33 लीटर अवैध शराब जप्त, 1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, नशा मुक्ति जन चेतना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम। नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु नशा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जरूरी :- जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मंशानरूप जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही। अभियान के तहत विगत दिवस 10 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए जाकर 33 लीटर अवैध जप्त की गयी एवं 1000 किलोग्राम लहान नष्ट किया गया है। इस प्रकार अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में 63 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 253 लीटर अवैध शराब जप्त की जाकर एवं 1000 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। नशे के दुषप्रभावों से आमजनों को जागरूक करने हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम :- जिले में चलाए जा रहे ‘‘नशा मुक्त भारत पाखवाडा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन चैपाल, जनचेतना शिविर, नुक्कड सभाओं का आयोजन किया जाकर आमजनों को नशे से हाने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशे के काराबार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु आमजनों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें