Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: अवैध रूप से सागौन की लकडी के दरवाजे एवं चौखट लोडिंग तूफान वाहन मे लोड कर ले जाते हुये 2 गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
अवैध रूप से सागौन की लकडी के दरवाजे एवं चौखट लोडिंग तूफान वाहन मे लोड कर ले जाते हुये 2 गिरफ्तार सागौन के 7 नग दरवाजा, 8 नग चौखट, 4 नग खिड़की की चौखट कीमती लगभग 4 लाख रूपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया लोडिंग तूफान वाहन जप्त थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि आज दिनंाक 20-8-23 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बुढ़ागर तरफ से क्रेक्स तूफान फोर्स वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 0458 में अवैध रूप से चोरी की लकड़ी भरकर 2 व्यक्ति पनागर की ओर आने वाले हैं सूचना पर कुशनेर ब्रिज के पास घेराबंदी की गयी कुछ समय बाद मुखबिर के बताये नम्बर का चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 0458 आता दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम मुकेश सेन उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी तथा लकड़ी के ऊपर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र सेन उम्र 45 वर्ष ग्राम सिलोड़ी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर ड्रायवर सीट के पीछै सागौन की लकड़ी पायी गयी, सागौन की लकड़ी के परिवहन के संबंध में पूछताछ पर कोई काजतात नहीं होना बताये, आरोपियों द्वारा राष्ट्रीय वन उपज सागौन की लकड़ी बिना टीपी (परिवहन पास) एवं बिना मालिकाना हक के अवैध रूप से चोरी कर परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी मुकेश सेन एवं सुरेन्द्र सेन दोनों निवासी ग्राम सिलोड़ी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी के कब्जे से क्रेक्स तूफान फोर्स वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 0458 में लोड सागौन के 7 नग दरवाजा, 8 नग चौखट, 4 नग खिड़की की चौखट कीमती लगभग 4 लाख रूपये कीे जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 379 भादवि तथा 15(2), 26(एच), 41(3), 41(13) भारतीय वन अधिनियम तथा धारा 5 म.प्र.वन उपज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक उमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह, आरक्षक नरेन्द्र चौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें