Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 500 पाव देशी शराब एवं एक्सिस वाहन जप्त

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 500 पाव देशी शराब एवं एक्सिस वाहन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 500 पाव अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना घमापुर में आज दिनॉक 30-5-2023 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांदमारी टेस्टिंग रोड से एक युवक कटनी से शराब लेकर आया एवं टेस्टिंग रोड में टूटी हुई बाउण्ड्रीवाल के पास शराब डम्प कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम गौरव बालमीक उम्र 22 साल निवासी महेन्द्र किराना स्टोर्स के पास चांदमारी तलैया घमापुर बताया जो 10 पेटी में 500 पाव देशी शराब रखे मिला, आरोपी से 500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 50 हजार रूपये की एवं बिना नंवर की एक्सेस स्कूटी जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्तशुदा शराब पर जिला कटनी एवं डिस्पेच दिनांक 22/05/23 बैंच नम्वर 193 लेख है । बैंच नम्वर के आधार पर शराब के श्रोत का पता लगाया जा रहा है। *उल्लेखनीय भूमिका :-* शराब तस्कर को पकड़ने में थाना प्रभारी घमापुर श्री चंद्रकांत झा, प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी आरक्षक मोहित कोष्टी, विजय आरक्षक अनंदी, महिला आरक्षक रश्मि की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें