Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

: उज्जैन पुलिस की सक्रियता से फ्रीगंज में फायरिंग कर युवक की हत्या में शामिल अब तक 06 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, May 11, 2023
उज्जैन पुलिस की सक्रियता से फ्रीगंज में फायरिंग कर युवक की हत्या में शामिल अब तक 06 आरोपी गिरप्तार https://youtu.be/HCUtU2Z8Lrg अपराध घटित करने पश्चात आरोपियों की सहायता करने वाले रिश्तेदारों को जिला देवास से लिया हिरासत में।   अन्य 02 फरार आरोपीयो के संबंध में पूछताछ जारी।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा द्वारा गुंडे, बदमाश एवं असामाजिक तत्वो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा हत्या, हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले अपराधियो की शीघ्र गिऱफ्तारी हेतु निर्देशित किया है। दिनांक 04.05.23 को फ्रीगंज में राजू द्रोणावत नामक युवक की दो अज्ञात युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर आकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर थाना माधवनगर पर अपराध क्रमांक 260/23 धारा 307, 34 एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था उपचार के दौरान घायल की मृत्यु होने से धारा 302 इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 07.05.23 को टीम द्वारा एक फरार आरोपी को इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे से आरोपी को हिरासत में लिया गया था तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। पुलिस रिमांड पर रहे आरोपी से की गई पूछताछ एवं सी.डी.आर के आधार पर फरार आरोपीयो के 02 रिश्तेदार जो अपराध के षड्यंत्र में शामिल थे व जिनके द्वारा अपराध घटित करने के बाद आरोपियों की सहायता की का रही थी। उक्त आरोपियों को आज दिनांक 10.05.23 को उज्जैन पुलिस ने लसूड़िया ब्राह्मण गांव जिला देवास एवं बेरछा जिला शाजापुर से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। घटना कारित करने में कुल 09 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है जिसमें अब तक 06आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।01 उपचारत है व अन्य 02 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।  

Tags :

जरूरी खबरें