Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

: एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपी पकड़े गये,स्प्रे, कटर, हथौडी एवं 2 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल आदि जप्त

Aditi News Team

Tue, Aug 22, 2023
एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपी पकड़े गये,स्प्रे, कटर, हथौडी एवं 2 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल आदि जप्त थाना बरेला में श्रीमती शायन्तनी चौधरी उम्र 43 वर्ष शाखा प्रबधंक यूको बैंक शाखा नरई गौर सालीवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 9-8-23 की शाम लगभग 5-30 बजे बैंक बंद करके घर चले गये थे सुवह लगभग 10-30 बजे बैंक खुला तब देखे कि एटीएम का केमरा बंद दिख रहा था उसने एटीएम में जाकर देखी तो एटीएम में लगे कैमरे में स्प्रे लगा था एटीएम के कैमरे के तार कटे थे एटीएम का ढक्कन खुला था उसने कैमरे चैक किया तो दिनंाक 10-8-23 की रात लगभग 1-50 बजे से 2 बजे के बीच 2 अज्ञात व्यक्ति एटीएम का दरवाजा तोड़कर अंदर आकर एटीएम में लगे कैमरे में स्प्रे लगाते दिख रहे हैं एवं एटीएम में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुॅचाये हैं चोरी करने का प्रयास किये हैं रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 491/23 धारा 457, 380, 511, 427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। दौरान घटना स्थल निरीक्षण पर एटीएम मशीन में एक एटीएम कार्ड विमला शर्मा के नाम का फंसा हुआ मिला था, पतासाजी करते हुये श्रीमति विमला शर्मा निवासी सुभाष नगर धनवंतरी नगर से पूछताछ की गयी तो बेटे रियान उर्फ विवेक शर्मा के द्वारा उक्त एटीएम कार्ड उपयोग करना बताया। रियान उर्फ विवेक शर्मा उम्र 20 वर्ष से सघन पूछताछ की गयी तो अपने साथी अभिषेक मेहरा निवासी भगत सिंह वार्ड कटनी के साथ मिलकर सालीवाडा स्थित एटीएम से रूपये चुराने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अभिषेक मेहरा उम्र 30 वर्ष को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो रूपयों के लिये एटीएम में चोरी करने के उद्देश्य से अपने साथी रियान उर्फ विवेक शर्मा से बातचीत कर सालीवाड़ा स्थित एटीएम जिसको एक बार देख चुका था चोरी करने की योजना बनाई । योजना के अनुसार घटना दिनॉक की रात्रि को मोटर सायकिल से पहुंचे तथा मुंह मे कपड़ा बांधकर एटीएम घुसते ही सबसे पहले कैमरे में स्प्रे मारा उसके बाद सीसीटीव्ही के वायर कटर से काट दिये, तभी पुलिस की गाडी का सायरन सुनकर मोटर सायकिल से भाग गये। उल्लेखनीय है कि एटीएम में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा आरोपी अभिषेक मेहरा कम्प्यूटर साईंस से बी.ई किया हुआ है तथा रियान शर्मा ने बारहवीं पास करने के बाद इस वर्ष एल.एल.बी. में एडमीशन लिया है। आरोपियेां के कब्जे से एक काले रंग का पिट्ठू बैग 1 लोहे का कटर,1 हथौडी, पन्नी का दस्ताना, 1 काले रंग का बैग, घटना के वक्त पहने हुये कपडे, काला एवं सफेद गमछा, 2 एन्ड्रायड मेाबाईल, , एवं स्प्रे तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एमपी 20 एमए 6216 जप्त करते हुये दोनेा आरोपियेां को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तर किया गया। *उल्लेखनीय भूमिका-* चोरी करने की नीयत से एटीएम मशीन में तोडफोड करने वाले आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र पाटक, चौकी प्रभारी गौर श्री टेकचंद शर्मा एवं उप निरीक्षक लेखराम पटेल, सउनि सोमनाथ, प्रधान आरक्षक सतीष द्विवेदी, आदित्य चौबे, आरक्षक संदीप सतनामी, मुकेश डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें