Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: "ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 320 पाव देशी शराब कीमती 30 हजार रूपये की मोटर सायकल सहित जप्त

Aditi News Team

Wed, May 10, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 320 पाव देशी शराब कीमती 30 हजार रूपये की मोटर सायकल सहित जप्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना माढ़ोताल पुलिस की टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार करते हुये 320 पाव देशी शराब कीमती 30 हजार रूपये की परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित जप्त की गयी है।   थाना प्रभारी माढोताल श्रीमती रीना पाण्डे शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एस 1316 में एक युवक उम्र लगभग 20-25 वर्ष जो ओरेंज कलर की शर्ट एवं सफेद पेंट पहने पर अपनी मोटर सायकल में 2 बोरियों में शराब लेकर पनागर की ओर से कटंगी की ओर आ रहा है सूचना पर अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज के सामने दबिश दी गई कुछ देर बाद खजरी खिरिया वायपास की ओर से मुखबिर के बताये हुलिये का युवक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एस 1316 में 2 बोरियां बांधे हुये आता दिखा जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल मोड़ने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बड़खेरी थाना पनागर बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये मोटर सायकल में बंधी दोनों बोरियों को चैक करने पर दोनों बोरियों में 320 पाव देशी शराब 30 हजार रुपए की रखी होना पायी गयी, जिसे मोटर सायकल सहित जप्त करते हुये आरोपी नीरज चौधरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमती रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, प्रधान आरक्षक कपिल कौरव, आरक्षक दिनेश दुबे, सचिन जैन, संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें