Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: "ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 37 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 31 हजार रूपये की एवं लोडिंग वाहन जप्त

Aditi News Team

Sun, Aug 27, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 37 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 31 हजार रूपये की एवं लोडिंग वाहन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना मझौली पुलिस द्वारा आरोपी को लोडिंग वाहन में 37 पेटी अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी मझौली श्री कमलेश चौरिया ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटनी बचइया तरफ से एक सफेद रंग की लोडिंग महिन्द्रा पिकअप क्रमांक एमपी 20 जी 7023 में अवैध शराब लाई जा रही है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार बचैया रोड दोरा नदी के पुल के पास घेरा बंदी की गई जहां कुछ समय बाद मुखबिर के बताये नम्बर का लोडिंग वाहन महिन्द्रा पिकअप आते दिखा, पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा जिसका पीछा कर उक्त पिकअप को आंगनवाड़ी के सामने घेराबंदी कर रोका गया वाहन चालक नेे नाम पता पूछने पर अपना नाम कलीम अहमद उम्र 30 वर्ष निवासी गोसिया मदरसा के पास ठक्कर ग्राम थाना हनुमानताल बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की तरफ 37 पेटी रखी मिली जिन्हे खोलकर चैक करने पर 11 पेटी में बाम्बे अंग्रेजी शराब , 5 पेटी में बैगपाईपर, 1 पेटी में एमडी रम, 6 पेटी में रायल स्टेग, 2 पेटी में आफिसर च्वाईस, 4 पेटी में रायल चैलेन्जर, 2 पेटी में ब्लैडंर्स प्राईड, 6 पेटी में 8 पीएम अग्रेंजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 30 हजार 980 रूपये की रखी मिली उक्त अंग्रेजी शराब मय लोडिंग वाहन कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपी कलीम अहमद के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की, कहां लेकर जा रहा था के संबंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी केा अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अभिलाष मिश्रा, उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, आरक्षक सुमित, मनोज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें