Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: ऑपरेशन शिकंजा" आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाला आरोपी पकड़ा गया, 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 इलेक्ट्रानिक तराजू एवं 2 विधुत मोटर जप्त

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा" आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करने वाला आरोपी पकड़ा गया, 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 इलेक्ट्रानिक तराजू एवं 2 विधुत मोटर जप्त   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना ओमती पुलिस द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस भरने वाले 1 आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि आज दिनंाक 17-6-23 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नागरथ चौक के पास गुरूकृपा दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर में पाईप लगाकर सवारी आटो में गैस भरी जा रही है जिससे अप्रिय घटना घटित हो सकती है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। नागरथ चौक के पास गुरूकृपा आटो पार्टस दुकान से घरेलू गैस सिलेण्डर में पाईप लगाकर सवारी आटो में गैस भरी जा रही थी, पुलिस को देखकर आटो वाला भाग गया, आटो में गैस भरने वाले युवक को पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मुकुल अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी कब्रिस्तान के पास बिलहरी बताया, आरोपी के कब्जे से एचपी कम्पनी के 4 घरेलू गैस सिलेण्डर ( 2 भरे, 2 अधभरे), 2 इलेक्ट्रानिक तौल कांटे, 2 इलेक्ट्रिक मोटर जिसमें दोनों तरफ गैस भरने का पाईप लगी हुयी थी एक बाकेट जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 285 भादवि तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका-* घरेलू गेैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग करते हुये आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक एस.के.रजक, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक महेन्द, राजकुमार, आनंद, विजय तोमर, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें