Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: कटनी। जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही ,घूसखोर फूड इंस्पेक्टर 30000 रू की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
कटनी।  शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत खोरी का नशा इस कदर सवार है कि थमने का नाम ही नही ले रहा है।लोकायुक्त की टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही के बावजूद भी अधिकारियों की टेढ़ी पूंछ सीधी नही हो रही है। कटनी जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक बार फिर एक बाबू को रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर ने पकड़ा है। इसके पहले एक एडीएम के बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। मामले में बताया गया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में खाद्य शाखा के फ़ूड इंस्पेक्टर नन्दनवार के द्वारा किसी मामले में 30 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी।जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त जबलपुर से कर दी ।जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आज दोपहर फ़ूड इंस्पेक्टर नंदनवार 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और आगे कार्यवाही की जा रही है।अरेस्ट हुए फुड इंस्पेक्टर संतोष नंदनवार ने सपना स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रमा बर्मन के पति राजकुमार से नई राशन दुकान को पास कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत। जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारी स्वप्निल दास ने बताया की कटनी जिले की बड़ागांव की सपना स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रमा बर्मन और उनके पति राजकुमार से नई राशन दुकान शुरू कराने के एवज में कलेक्ट्रेट खाद्य विभाग के फुड इंस्‍पेक्‍टर संतोष नंदनवार द्वारा 30 हज़ार रुपए मांगी थी जिसकी शिकायत सपना स्वसहायता समूह की अध्यक्ष रमा बर्मन और उनके पति राजकुमार ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत की जिस शिकायत के बाद आज कटनी पहुंची जबलपुर लोकयुक्त की टीम ने शिकायतकर्ता राजकुमार बर्मन के हाथो कैमिकल लगे 30 हज़ार रुपए के नोट फूट इंस्‍पेक्‍टर संतोष नंदनवार को दिलवा दिए जिसके तुरंत बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने फुड इंस्‍पेक्‍टर संतोष नंदनवार को रंगेहाथ अरेस्ट कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags :

जरूरी खबरें