Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: क्राईम ब्रांच की कार्यवाही, 2 फरार उद्घोषित ईनामी आरोपी निखिल नायडू एवं दुर्गेश विश्वकर्मा पकडे़ गये

Aditi News Team

Mon, Feb 20, 2023
क्राईम ब्रांच की कार्यवाही, 2 फरार उद्घोषित ईनामी आरोपी निखिल नायडू एवं दुर्गेश विश्वकर्मा पकडे़ गये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा प्रकरणों में फरार आरोपियें की गिरफ्तारी पर ईनाम उद्घोषित करते हुये फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियें को आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह द्वारा अनुभाग के थाना प्रभारियों एवं क्राईम ब्रांच की टीमों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये लगाया गया है। आदेश के परिपालन में क्राईम ब्राचं की टीम के द्वारा पतासाजी करते हुये थाना लार्डगंज के अपराध क्रमांक 200/22 धारा 294,327,506,34 भादवि के प्रकरण में फरार 7 हजार रूपये के ईनामी आरोपी निखिल नायडू पिता स्व. कृष्णमूर्ति नायडू उम्र 30 वर्ष निवासी शुक्ला नगर एकता चौक मदनमहल को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना लार्डगंज के सुपुर्द किया गया है, थाना लार्डगंज में आरोपी निखिल नायडू की विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है। इसी प्रकार थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 441/22 धारा 308, 336, 195क,34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा थाना विजय नगर के अपराध क्रमांक 199/22, 419/22, 422/22 के प्रकरण में 4 हजार रूपये के ईनामी आरोपी दुर्गेश विश्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी तुलसी नगर विजय नगर को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया है, थाना विजय नगर एवं गोहलपुर में आरोपी दुर्गेश विश्वकर्मा की विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* फरार ईनामी 2 आरोपियें को पकडने में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, प्रभात परिहार, आरक्षक मुकेश परिहार एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें