Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

: ग़ैरतगंज,31 लाख रु के आभूषणों सहित नगदी जप्त, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Mon, Apr 3, 2023
31 लाख रु के आभूषणों सहित नगदी जप्त, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में ग़ैरतगंज । जनपद पंचायत गैरतगंज में पदस्थ टेकापार में निवासरत श्रीमती कांति चौधरी के सूने घर में विगत 25 मार्च 2023 को लगभग 31 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषणों सहित जिसमे 1लाख 50 हजार रु. नगदी घर मे रखी अलमारी का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। ग़ैरतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में एसडीओपी सुनील बड़कडे के नेतृत्व में ग़ैरतगंज थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने टीम गठित कर 28 वर्षीय आरोपी इमरान खान पिता रज्ज़ाक खान निवासी मंडीदीप को घटना के पांचवे दिन ही गिरफ्तार कर सख्ती से पूंछ ताछ की जिस पर आरोपी ने चोरी करना कबुलकरते हुये चोरी का सामान सुल्तानगंज के जंगल में गड़ा देने की बात बताई। आरोपी इमरान खान की निशानदेहि पर पुलिस ने जा कर चोरी किये हुए आभूषणों को जप्त करते हुए नगदी 1 लाख 40 हजार रु भी जप्त किए। गैरतगंज पुलिस टीम में थाना प्रभारी महेश टांडेकर, उनि. नेहा अहिरवार, प्रआर राजेश गौतम, अरुण कांत शर्मा, उदयवीर सिंह, सरताज अली, राहुल मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, सागर हरफोड़े, सुरेंद्र धाकड़, आशीष, मुन्ना मंशराम, शुभम चढ़ार, सुरेश कुमार, अरूण राय की सरहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें