Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 लाख रूपये कीमत की 20 ग्राम अवैध स्मैक सहित तीन आरोपीगण गिरफ्त में,

Aditi News Team

Wed, Sep 6, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,2 लाख रूपये कीमत की 20 ग्राम अवैध स्मैक सहित तीन आरोपीगण गिरफ्त में, गाडरवारा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री नागेन्द्र पटेरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना गाडरवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 05/09/2023 को ग्राम आमगांव छोटा में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की,जिसने अपना नाम राजू धानक पिता बद्रीप्रसाद धानक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चिरहकला थाना पलोहा बड़ा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष उक्त संदेही की तलाशी लिये जाने पर संदेही राजू धानक के पास 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 60,000 रुपए का मिलने पर उक्त मादक पदार्थ स्मैक को मौके पर ही जप्त कर आरोपी राजू धानक को गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर गाडरवारा पुलिस ने टंगना पुल के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी विश्वजीत जाटव पिता चिंतामन जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 60,000 रुपए है जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर गाडरवारा पुलिस ने गोल्डन सिटी कालोनी गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू धानक पिता डालचंद धानक उम्र 21 वर्ष निवासी चिरहकला थाना पलोहा बड़ा जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 80,000 रुपए है जप्त की जाकर उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । उक्त तीनो आरोपियों के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किये जाकर आरोपीगणों को ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा पूर्व में भी उक्त आरोपीगणों को एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं विभिन्न धाराओं के अन्य अपराधों में गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा,भास्कर पटैल,वरिष्ठ आरक्षक संजय पाँडे,आरक्षक दिनेश पटेल,उत्तम उचाडिया,कमलेश,हरिशंकर पटवा,सिध्दार्थ मिश्रा, सायबर सेल म.आर.कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें