Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: गोटेगांव थाना के अंतर्गत सट्टे के कारोबार में लिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 38 हजार रूपये किए गए जप्त।

Aditi News Team

Mon, Mar 6, 2023
नरसिंहपुर। जिले में सट्टा/जुआ के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा अभियान चलाया जाकर लगातार धरपकड जारी, थाना गोटेगांव अंतर्गत सट्टे के कारोबार में लिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 38 हजार रूपये किए गए जप्त। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ/सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। *जिला अंतर्गत जुआ/सट्टा के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर :-* जिला अंर्तगत चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना गोटेगांव क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सट्टा पट्टी लिखकर रुपए पैसे का दांव लगाकर हार जीत का खेल खेला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार गोटेगांव क्षेत्र में दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप बजरंग वार्ड गोटेगांव क्षेत्र से सट्टा खिलाते हुए आरोपी यशवंत चौधरी पिता रमेशचंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया। यशवंत पटैल के कब्जे से 07 हजार रूपये नगदी जप्त कर अपराध क्रमांक 183/2023 धारा 4 क गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। बजरंग वार्ड गोटेगांव से ही धर्मेन्द्र चढार पिता बद्रीप्रसाद चढार के कब्जे से 10 हतार रूपये जप्त कर 184/2023 धारा 4 क गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार बजरंग वार्ड, गोटेगांव से ही प्रहलाद पिता दीनदयाल उर्फ हल्कू सिलावट के कब्जे से 10 हजार 6 सौ रूपये जप्त कर 186/2023 धारा 4 क गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पटैल वार्ड में भी दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप प्रभुदास मेहरा पिता किशन मेहरा के कब्जे से 10 हजार 4 सौ रूपये जप्त कर 185/2023 धारा 4 क गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। *थाना गोटेगांव अंतर्गत सट्टे के कारोबार में लिप्त आरोपियों की धरपकड कार्यवाही में कुल 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी जिनसे कुल 38 हजार रूपये जप्त किए गए है।*

Tags :

जरूरी खबरें