Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के आदेश एवं अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर के निर्देशन में न्यू इन्द्रा एकता नगर मूसाखेडी में योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारीलाल सिंह चौहान द्वारा अन्य साथियों की मिलीभगत से घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न कंपनियों के अवैध गोदाम बनाकर भंडारण, परिवहन एवं अवैध तरीके से मुनाफाखोरी कर कालाबाजारी करने पर विगत दिनों जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू के नेतृत्व में दल द्वारा जांच कर मौके पर तीन लोडिंग वाहन एवं भरे, खाली कुल मिलाकर 76 सिलेंडर जप्त किये गये थे। प्रकरण में योगेन्द्रसिंह के साथ में हॉकर कृष्णा पिता धूलजी वेलिम, वाहन चालक राजू पिता कन्हैयालाल रावत, रामेश्वर पिता नारायण ईश्वरी द्वारा आपसी मिलीभगत से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं घनी आबादी में रिहायसी इलाके में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर का भंडारण, अवैध व्यापार करना पाया गया था। प्रकरण में की गई कार्यवाही में योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारीलाल सिंह चौहान, हॉकर कृष्णा पिता धूलजी वेलिम, रामेश्वर पिता नारायण ईश्वरी, राजू पिता कन्हैयालाल रावत के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत धारा 3/7 में आजाद नगर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। आरोपियों के विरूद्ध चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध भी किया गया है। माफिया अभियान अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने पर सतत अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें