Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: छतरपुर थाना गौरिहार पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्‍तार

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
छतरपुर थाना गौरिहार पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्‍तार घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09/08/23 को फरियादिया उम्र 68 साल निवासी गौरिहार ने थाना पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 03/08/2023 को दिन करीब 11 बजे मैं छतरपुर गई थी दिनांक 09/08/2023 को दिन करीब 11 बजे घर वापस लौटी तो देखा कि घर के अंदर कमरो के दरवाजा टूटे हुये थे, कमरे में रखे बक्शा, अलमारी का ताला टूटा हुआ व खुली पडी थी, सामान बिखरा हुआ था। बक्शा व अलमारी में रखा सोने चांदी का पुराना इस्तेमाली जेबराम नहीं थे जिन्हे कोई अज्ञात चोर मेरी गैर मौजूदगी में घर में घुसकर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में *अप.क्र.162/23 धारा 457,380 भादवि* कायम कर विवेचना में लिया गया । SP Chhatarpur के निर्देशन में ASP श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में निरी0 गजेन्द्र सिंह धाकड थाना प्रभारी गौरिहार के द्वारा गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपियो की तलाश की गई। दिनांक 21/08/23 को दोनों आरोपीगणों (मुख्य आरोपी उम्र 22 वर्ष निवासी गौरिहार एवं साथी आरोपी उम्र 19 वर्ष निवासी गौरिहार) को साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ कर दोनो आरोपीगणों के कब्जे से चोरी किया गया सामान (1) एक नग सोने की झुमकी,  (2) दो नग सोने की अगूठी,  (3) एक नग सोने के टोप्स,  (4) एक नग सोने की मंचली,  (5) दो नग सोने की कील,  (6) एक सोने का लौकिट,  (7) पांच चांदी की पायले,  (8) एक चांदी की करधनी बच्चो वाली,  (9) एक गुच्छा चांदी का कमर वाला,  (10) 19 नग चांदी की बिछिया,  (11) एक चांदी का चौकोर सिक्का,  (12) एक तांबे का सिक्का  *कुल कीमती करीब 1,50,000 रूपये* का बरामद किया गया । दोनो आरोपीगणो को गिरफ्‍तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है । आरोपीगण को गिरफ्‍तार एवं माल बरामद करने में – कार्य.निरी. गजेन्द्र सिंह धाकड थाना प्रभारी गौरिहार, उनि. शैलेन्द्र चौरसिया (विवेचक), सउनि धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सउनि जीवनलाल प्रजापति, सउनि प्रदीप सिंह, आर. राममूर्ति जुलानिया, आर. कमलेश सिंह, आर. रामकिशोर यादव, आर.शिवम परमार, आर. कुलदीप राय,आर. पुष्‍पेन्द्र सिंह, मआर.ज्योति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें