Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी समस्याओं का किया तुरंत निराकरण साथ में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा भी मौजूद रहे

: छतरपुर पुलिस की एक और बड़ी सफलता ,थाना लवकुशनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का किया खुलासा,भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा

Aditi News Team

Wed, Aug 2, 2023
◼️ छतरपुर पुलिस की एक और बड़ी सफलता ◼️ थाना लवकुशनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का किया खुलासा ◼️ भतीजा ही निकला चाचा का हत्यारा ◼️ जमीनी विवाद के चलते की चाचा की हत्या दिनांक 30.07.23 को फरियादी नाथूराम उर्फ नत्थू अनुरागी पिता दुर्जना अनुरागी निवासी टहनगा ने मौके पर रिपोर्ट किया कि उसके भाई हरिचरण अनुरागी की बहेरा वाले खेत पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से रात्रि में मारपीट कर हत्या कर दी है जिसकी रिपोर्ट पर थाना लवकुशनगर में अपराध क्रमांक 307/23 धारा 302 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु SP Chhatarpur द्वारा जरिए टेलीफोन लगातार दिशा - निर्देश दिए जा रहे थे। दिशा-निर्देश प्राप्त कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फरियादी गवाहों के कथन लेख किए गए जो निरीक्षण घटनास्थल, कथन फरियादी, गवाहान एवं परिस्थिति, जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही निवासी टहनगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई एवं संदेही एवं उसकी पत्नी की मोबाइलों का अवलोकन किया गया जिसमें संदेही के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री, दिनांक घटना को डिलीट पाई गई लेकिन पत्नी की कॉल हिस्ट्री में रात्रि में लगातार पति से संपर्क होना पाया गया। पुनः इसी आधार पर संदेही से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि मेरा व मेरे चाचा मृतक का खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा है। घटना दिनांक के एक दिन पूर्व भी मेरा व मेरे चाचा का मेरी पत्नी विवाद हो गया था लगातार विवादों से तंग आ गया था इसलिए दिनांक वक्त घटना 30.07.23 की रात्रि में बहेरा वाले खेत पर जाकर चाचा की लाठी डंडे से लगातार मारपीट कर हत्या कर दी है जो आरोपी (मृतक का भतीजा) उम्र 30 साल निवासी टहंनगा को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक संजय बेदिया, उपनिरीक्षक प्रथा दुबे, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश अहिरवार,कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेश चौहान, अनीस अहमद, महेंद्र यादव एवं आरक्षक जीतेंद्र चोकोटिया, रमाकांत, शुभम, हिरदेश, सूरज शर्मा, बनवाली, अभिषेक त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें