Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

: छिंदवाड़ा, गुलाबरा में युवक ने लगाई फांसी परिजन ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

Aditi News Team

Fri, Dec 23, 2022
छिंदवाड़ा। गुलाबरा में युवक ने लगाई फांसी परिजन ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप छिंदवाड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाबरा निवासी युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई उसकी जांच में कोतवाली पुलिस जुट गई है परिजन ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से जांच की मांग की है घटना के बाद परिजन ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है पुलिस के अनुसार गली नंबर 10 गुलाबरा निवासी आकाश शर्मा उम्र 27 पिता महेंद्र शर्मा का शव गुरुवार की शाम को घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया परिजन के अनुसार आकाश दोपहर के समय अपनी मां को दशहरा मैदान पर आयोजित भागवत में छोड़कर घर लौटा था परिजन का आरोप है कि युवक पर झगड़े का एक मामला था जिसमें धाराओं को कम करने को लेकर उससे पैसों की मांग की जा रही थी पिता ने ₹15000 अन्य व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रांसफर कर पुलिसकर्मियों को दिए थे 2 से 3 दिन पहले फिर से पुलिसकर्मियों ने पैसों की मांग की थी इसके बाद से युवक काफी डरा हुआ था इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है परिजन ने पुलिसकर्मियों के नाम भी पुलिस अधिकारियों को बताया है कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगत ने बताया कि युवक पर कुछ समय पहले शराब पीकर वाहन चलाने की कार्रवाई हुई थी जिस पर पुलिसकर्मियों ने ₹10000 से15000 का जुर्माना होने की बात कही थी लेकिन परिजन पुलिस पर पैसे लेने का आरोप लगा रहे मामले की जांच की जा रही है युवक ने किन कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया है।

Tags :

जरूरी खबरें