Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: जबलपुर,आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते 1 आरोपी एवं गैस रिफलिंग करा रहा आटो चालक गिरफ्तार, 3 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू एवं 1 विधुत मोटर तथा गैस रिफलिंग के नगदी 200 रूपये जप्त

Aditi News Team

Wed, Apr 5, 2023
आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते 1 आरोपी एवं गैस रिफलिंग करा रहा आटो चालक गिरफ्तार, 3 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू एवं 1 विधुत मोटर तथा गैस रिफलिंग के नगदी 200 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना पनागर पुलिस द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस भरने वाले 1 आरोपी एवं गैस भरवाने वाले आटो चालक को रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी पनागर श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि दिनंाक 4-4-23 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गड़ेहा तालाब के किनारे सरस्वती स्कूल के पीछे दुर्गा उर्फ विक्की शर्मा नाम का व्यक्ति अपने बाड़े में घरेलू एलपीजी गैस के सिलेण्डर से इलेक्ट्रानिक पम्प के माध्यम से लापरवाही पूर्वक आटो में गैस रिफलिंग कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति आटो क्रमांक एमपी 20 आर 7133 में एलपीजी गैस सिलेण्डर से इलेक्ट्रानिक कांटा में तौलकर विधुत मोटर पम्प के माध्यम से लापरवाही पूर्वक गैस रिफलिंग करते मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गा उर्फ विक्की शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी सरकारी अस्पताल के पास गांधी वार्ड पनागर, एवं आटो चालक ने आकाश रौतिया उम्र 25 वर्ष निवासी अभिमन्यू चौक पनागर बताया, मौके से इण्डेन कम्पनी के 3 एलपीजी गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 1 इलेक्ट्रानिक मोटर पम्प जिसमें सटक रेग्युलेटर लगा हुआ तथा गैस बिक्री के 200 रूपये तथा आटो क्रमांक एमपी 20 आर 7133 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 285 भादवि तथा 3/7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक मिथेलश त्रिपाठी, आरक्षक कुलदीप साहू, द्वारिका मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें