Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: जबलपुर,आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी लोडेड देशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया

Aditi News Team

Thu, Aug 31, 2023
आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी लोडेड देशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री प्रदीप कुमार शिण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम के मार्ग दर्शन में थाना खमरिया एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा 1 आरोपी को अवैध शस्त्र देशी पिस्टल सहित पकडा गया है। थाना प्रभारी खमरिया श्री सतीष कुमार अंधवान ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खमरिया के धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अपराध में फरार आरोपी राज सोनकर खेरमाई मंदिर के पास वेस्टलेण्ड में किसी के इंतजार में खडा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना खमरिया की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई खेरमाई मंदिर के बगल में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने अपना नाम राज सोनकर उम्र 19 वर्ष निवासी भानतलैया मरहीमाता मंदिर के पास हनुमानताल बताया जो तलाशी लेने पर कमर में पीछे दाहिने तरफ एम देशी पिस्टल खोसे मिला जिसे चैक करने पर मैगजीन में 1 कारतूस लोड मिला आरोपी राज सोनकर के कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका-आरोपी केा अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन ठाकुर , प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डे, राजेन्द्र एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन प्रजापति, विजेन्द्र सिंह कसाना, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मोहित उपाध्याय, राजेश मिश्रा, मुकुल गौतम, आशुतोष बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें