Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

: जबलपुर,क्राइम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार, 5220 रूपये जप्त

Aditi News Team

Wed, Apr 5, 2023
क्राइम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार, 5220 रूपये जप्त थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमती भुमेश्वरी चौहान ने बताया कि दिनंाक 4-4-23 की रात क्राईम ब्रंाच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संतनगर ग्वारीघाट में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने अपना नाम अजय विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी आनंद कंुज गढ़ा बताया, तलाशी लेते हुये कब्जे से 15 सट्टा पट्टी , नगद 5 हजार 220 रूपये जप्त करते हुये सटोरिये अजय विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़ने में उप निरीक्षक थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन चक्रवर्ती आरक्षक सतीश डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें