Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, शातिर सटोरिये शारदा सोनी सहित 4 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 12 हजार 140 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, शातिर सटोरिये शारदा सोनी सहित 4 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 12 हजार 140 रूपये जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्रीमति अंकिता खातरकर के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की टीम द्वारा 4 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 12 हजार 140 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी तिलवारा श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आज दिनॉक 1-4-23 को क्राइम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर सटोरिया शारदा सोनी जेडीए कालोनी बाजनामठ में दुर्गा मंदिर के आसपास अपने लडके लगाकर सट्टा लिखवाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुये शारदा सोनी उम्र 54 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी बाजनामठ, उमेश गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष निवासी सगडा क्रेेशर बस्ती, नरेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी कबीर मठ सगडा, गणेश उर्फ राकेश विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी रानीपुर माली मोहल्ला को सट!टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे से नगद 12 हजार 140 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक आर.एस. यादव, उप निरीक्षक लेखराम नादौनिया, सहायक उप निरीक्षक बेनी प्रसाद, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक क्राईम ब्र्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, तथा पुलिस लाईन के आरक्षक रजनीश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें