Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

: जबलपुर,गधेरी के जंगल स्थित भोलक घाट में नाले किनारे कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश कच्ची शराब बनाने हेतु 14 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2800 लीटर लाहन एवं 3 भट्टियों को किया गया नष्ट

Aditi News Team

Tue, Dec 20, 2022
गधेरी के जंगल स्थित भोलक घाट में नाले किनारे कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश कच्ची शराब बनाने हेतु 14 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2800 लीटर लाहन एवं 3 भट्टियों को किया गया नष्ट *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्ग निर्देशन मे थाना खमरिया की टीम द्वारा गधेरी के भोलक घाट केे जंगल में दबिश देते हुये 14 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2800 लीटर लाहन एवं 3 भट्टियॉ नष्ट की गयी है।   थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनॉक 20-12-2022 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से गधेरी के जंगल में भोलक घाट के आस-पास नाले के किनारे दबिश देते हुये झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे हुये 14 प्लास्टिक के ड्रम जिसमें कच्ची शराब उतारने हेतु लगभग 2800 लीटर लाहन जिससे लगभग 900 लीटर शराब बनायी जाती, तैयार किया गया था को एंव 3 भट्टियॉ को नष्ट किया गया, कच्ची शराब उतारने की तैयारी करने वाले जंगल का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये । भागने वालों की तलाश पतासाजी की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना खमरिया के सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक नीलकंठ, आरक्षक गोरव यादव , शिव प्रसाद बहादुर अनिरूद्ध बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें