Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: जबलपुर,शक्ति टास्क फोर्स की टीम के द्वारा स्कूल वैन एवं आटो चालकों को समझाईश देते हुये दो के विरूद्ध करवाई चालानी कार्यवाही

Aditi News Team

Thu, Apr 27, 2023
‘‘शक्ति टास्क फोर्स‘‘ की टीम के द्वारा स्कूल वैन एवं आटो चालकों को समझाईश देते हुये दो के विरूद्ध करवाई चालानी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने महिलायें/बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिये किया है ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन* जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा मे तथा महिलाओ/ंबालिकाओ ंकी सुरक्षा और सम्मान की दृिष्ट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन कर शुभारंभ किया गया है। ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा थाना माढेाताल, विजय नगर एवं रांझी क्षेत्र में आई.एस.बी.टी. स्टैण्ड, कृषि उपज मण्डी, ग्लोबल कालेज, तथा र्ग्ल्स स्कूल कालेज के लगने एवं छूटने के समय पर भ्रमण किया गया। विजय नगर में एक आटो एवं एक वैन में चालकों के द्वारा अधिक संख्या में बच्चे बैठाये मिले जिन्हें समझाईश देते हुये दोनो के विरूद्ध यातायात थाने के द्वारा चालानी कार्यवाही करवाई गयी। उल्लेखनीय है कि ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा महाविद्यालयों/स्कूल/ अन्य शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग स्थानों/सार्वजनिक स्थलों- आटो/बस स्टैण्ड, चौपाटी, पर्यटन स्थल, गार्डन, मॉल, इस्यादी भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहॉ पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटनायें घटित हो सकती है, पर सतत् रूप प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भ्रमण करते हुये समझाईश दी जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें