Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: जबलपुर,हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, कट्टा, कारतूस, एयर गन, तलवार, चायना चाकू जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Mar 18, 2023
हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, कट्टा, कारतूस, एयर गन, तलवार, चायना चाकू जप्त, आरोपी गिरफ्तार https://youtu.be/Ok3iPO0nfPw *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 कट्टा, 1 कारतूस, 2 एयर गन, 2 तलवार, चायना चाकू जप्त किया गया है। थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि आज दिनॉक 18-3-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राजा बाबा की कुटी के पास शहजाद खान नाम का व्यक्ति कट्टा खोंसे हुये अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुये मुखबिर बताये हुलिये के खडे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शहजाद खान उम्र 35 वर्ष निवासी आयशा नगर अमखेरा गोहलपुर बताया, तलाश लेने पर कमर में एक कट्टा जिसमें एक कारतूस लोड था खोंसे हुये मिला, कट्टे को कब्जे में लेते हुये शहजाद खान को अभिरक्षा मे लेकर शहजाद खान के घर की तलाशी ली तो घर में 2 तलवार, 1 चायना चाकू, 2 एयर गन तथा एक पिस्टलनुमा लाईटर रखे हुये मिला जिसे भी जप्त करते हुये आरोपी शहजाद खान के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक कनक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, सुधीर सिंह, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें