Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: जबलपुर, "ऑपरेशन शिकंजा’’ क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार , 1 किलो 948 ग्राम गांजा कीमती 30 हजार रुपए का जप्त

Aditi News Team

Thu, May 4, 2023
"‘ऑपरेशन शिकंजा’’ क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार , 1 किलो 948 ग्राम गांजा कीमती 30 हजार रुपए का जप्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त की टीम द्वारा 1 किलो 948 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी माढोताल श्रीमती रीना पाण्डे शर्मा ने बताया कि दिनंाक 3’-4-23 की रात को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कठौंदा मोड़ हनुमान मंदिर के पास बैठा हुआ है जेा अपने पास काले रंग का बैग हाथ में लिया है जिसमें मादक पदार्थगंाजा रखे है , यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम एवं थाना माढेाताल की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ एक व्यक्ति थैला लिये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष उर्फ मनी चौबे उम्र 45 वर्ष निवासी जटा शंकर मंदिर के पास बजरंग नगर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही की पास दाहने हाथ में काले रंग के रैगजीन के पिठ्ठू बैग कें अंदर 2 पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, तौल करने पर 1 किलो 948 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 30 हजार रुपए का होना पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी केा मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमती रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, सउनि बसोरीलाल धुर्वे, आरक्षक शशिप्रकाश, सुरजीत सिंह तथा क्राईम ब्रांच के सउनि प्रशांत सोलंकी, सउनि वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बलराम पाण्डेय, आरक्षक अजय लोधी, आर बालकृष्ण शर्मा, महिला आर पूनम गौतम की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें