Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा दृष्कृत्य के आरोपी को 02 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार,आरोपी था फरार होने की फिराक में,

Aditi News Team

Fri, May 12, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को सफलता। थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा दृष्कृत्य के आरोपी को 02 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार। आरोपी था फरार होने की फिराक में। दिनांक 11/05/2023 को पीड़िता द्वारा थाना गाडरवारा में आकर राजेन्द्र उर्फ रॉनी कुचबंदिया पिता बब्लू कुचबंदिया निवासी कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा द्वारा जबरन रास्ते में से उठाकर कमरे में ले जाकर कमरा बंद कर जबदस्ती गलत काम (बलात्कार) करने व रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसके मजमून पर से आरोपी राजेन्द्र उर्फ रॉनी कुचबंदिया पिता बब्लू कुचबंदिया निवासी कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा के विरूद्ध अपराध क्र. 424/23 धारा 376, 354 (घ), 365, 190, 323, 506 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को घेराबंदी कर किया गया 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार फरार होने की फिराक में था आरोपी :- अपराध की गंभीरता को देखते हुये एवं आरोपी की फरार होने की संभवना को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा सचि पाठक के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेन्द्र कुचबंदिया की सकूनत पर तलाश की गई जो उपस्थित नहीं मिला। तकनीकी साक्ष्यों एवं प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राजेन्द्र कुचबंदिया की सूचना प्राप्त हुयी कि वह फरार होने की फिराक में है एवं वर्तमान में कुचबंदिया मोहल्ला गाडरवारा छिपा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा घेरांबंदी की गयी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे सूझबूझ से घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया गया। जिसे समक्ष गवाहन मौके पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमाँड प्राप्त की गई । आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिका :- दुष्कृत्य के प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र उर्फ रॉनी कुचबंदिया पिता बब्लू कुचबंदिया निवासी गाडरवारा को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा राजपाल बघेल, उप निरीक्षक मुकेश बिसेन, उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार, वरिष्ठ आरक्षक राजेन्द्र पटेल, अनुराग दुबे, अरक्षक रूपेन्द्र चौबे, आरक्षक आकाश बारोलिया,रूचि तिवारी, गीता अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें