Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: थाना गोहलपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा , 10 जुआरी गिरफ्तार, 14 हजार 550 रूपये जप्त

Aditi News Team

Mon, Feb 6, 2023
*थाना गोहलपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा , 10 जुआरी गिरफ्तार, 14 हजार 550 रूपये जप्त*   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकडते हुये 14 हजार 550 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी ने बताया कि दिनांक 5-2-23 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अनुज दुबे अपने घर ओंकार नगर कुदवारी में बंद कमरे में 8-10 जुआरियों के बैठाकर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगवाकर जुआ मन्ना खिलवाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये अनुज दुबे को सूचना से अवगत कराकर तलाशी लेते हुये अनुज दुबे के मकान के कमरे में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते हुये जुआरी मोहम्मद आशिफ निवासी विनय किराना के पास अधारताल, मोहम्मद राशिद निवासी टेढ़ीनीम हनुमानताल, जहांगीर खान निवासी दरगाह के पास टेढ़ीनीम हनुमानताल, अहमद अंसारी निवासी ठक्कर ग्राम हनुमानताल, शेख राजू निवासी बबलू होटल के पीछे टेढ़ीनीम हनुमानताल, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद नदीम दोनों निवासी सोनाबाई की गली हनुमानताल, मोहम्मद तालिब, शोयब मंसूरी दोनों निवासी अजीजगंज पशियाना गोहलपुर को रंगे हाथ पकड़ा गया जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 14 हजार 550 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों एंव मकान मालिक अनुज दुबे के विरूद्ध धारा 3/4 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* जुआरियों को ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक राजाभैया, सुरेश मिश्रा, सादिक अली, विनय सिंह, आरक्षक दिलीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें