Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: थाना गौतम नगर टीम द्वारा दो विधि विरुद्ध बालको से चोरी की दो मोटर सायकिल व एक्टीवा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का मसरूका किया बरामद

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
थाना गौतम नगर टीम द्वारा दो विधि विरुद्ध बालको से चोरी की दो मोटर सायकिल व एक्टीवा कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये का मसरूका किया बरामद भोपाल शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा वाहन चोर, लुटेरों की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिशा निर्देश दिए गयें है। उक्त अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल जोन क्र.03 एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री दुर्गेश राठौर एवं सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानंगज संभाग श्री राकेश बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना गौतम नगर द्वारा एक टीम गठित की गई।   उक्त टीम द्वारा दिनांक 19.08.2023 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर रेशम केंद्र गोल घेरे के पास से दो नाबालिक बालको (विधि उल्लघंन बालक) को मय मोटर सायकिल बजाज पलेटिना MP04-QT -7168 के अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की विधि उल्लघंन बालको के द्वारा वाहन मो.सा. को तीन दिन पहने आरिफ नगर मस्जिद के पास से चोरी करना स्वीकार करने व अन्य मामलो के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख कर थाना गौतम नगर के अपराध क्र. 397/23 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर सायकिल बजाज पलेटिना MP04-QT -7168 को जप्त किया तथा विधि उल्लघंन बालको के मेमोरेण्डम के आधार पर फूटा मकबरा गली न.02 के पास से थाना गौतम नगर के अपराध क्र. 241/23 धारा 379 भादवि में चोरी गई मो.सा. टी.वी.एस. स्टार सिटी एम.पी.04 एम.एन. 6433 तथा थाना हनुमानगंज भोपाल के अ.क्र. 298/23 धारा 379 भादवि में चोरी गई एक्टीवा एम.पी.04 एस.जे.9291 को इस्तगासा क्र.01/23 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि में जप्त की गई। सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी निरी. शैलेष कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक मोह. इरशाद अंसारी, सउनि अजीज खांन, प्रआर.2921 विश्वजीत भार्गव, प्रआर. 2130 महेंद्र सिहं राजपूत, आर. 1263 सौरभ सिहं राजावत आर.3441 विनोद नागर का सराहनीय कार्य रहा ।  

Tags :

जरूरी खबरें