Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

: दुराचार के प्रकरण में विगत दो वर्षाे से फरार 7 हजार रुपए का ईनामी आरोपी थाना माढ़ोताल पुलिस की गिरफ्त में*

Aditi News Team

Tue, Nov 22, 2022
*दुराचार के प्रकरण में विगत दो वर्षाे से फरार 7 हजार रुपए का ईनामी आरोपी थाना माढ़ोताल पुलिस की गिरफ्त में* थाना पनागर में दिनाँक 12/09/2020 को महिला के द्वारा आरोपी नीरज रैकवार निवासी ग्राम कालाडूमर के विरुद्ध दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर थाना पनागर में आरोपी नीरज रैकवार के विरुद्ध अपराध क्रं.856/20 धारा 376,376(2)एन भादवि 3(1)डब्ल्यू, आई , 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। रिपोर्ट की जानकारी लगने पर आरोपी नीरज रैकवार घर फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, पकडे न जाने पर *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा आरोपी नीरज रैकवार की गिरफ्तारी पर 7000/- रुपए के ईनाम की उद्धोषणा की गई थी। दिनाँक 21/11/2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पनागर के दुराचार के प्रकरण में फरार 7 हजार रूपये का ईनामी आरोपी नीरज रैकवार पाटन बायपास के पास खड़ा है । सूचना पर थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा के निर्देशन में थाना माढ़ोताल पुलिस पुलिस द्वारा पाटन बाईपास में दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताए हुलिये का खडा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज रैकवार पिता कल्लू प्रसाद रैकवार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कालाडूमर थाना पनागर बताया। आरोपी नीरज रैकवार को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । *उल्लेखनीय भूमिका -* थाना पनागर के दुराचार के प्रकरण में विगत 2 वर्षो से फरार 7 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक यदुवंश मिश्रा, संध्या तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें