Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: देवरी में अवैध रूप से परिवहन कर रहे रेत माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलीयो का शिकार हुए पूर्व रिटायरमेंट पुलिस अधिकारी

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
रिपोर्टर कमर राणा देवरी देवरी__रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी के अंतर्गत अवैध रूप से रेत माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली यो से रेत का व्यापार बड़ी मात्रा में कर रहे हैं। हालांकि इनकी धरपकड़ भी कभी-कभी होती है परंतु मिलीभगत के चलते इनको छोड़ दिया जाता है। अवैध रूप से रेत पर चल रहे ट्रैक्टर ट्राली बहुत ही तेज गति से भागते हैं, क्योंकि उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं अधिकारी पकड़ना ले, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ओं के कारण कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी परंतु आज तक इन पर लगाम नहीं लग रहा। इन्हीं अवैध रूप से चल रही है इसकी ट्रैक्टर ट्राली ओं का शिकार आज पूर्व रिटायरमेंट पुलिस अधिकारी हो गए। नगर देवरी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम आली वाडा जोड़ nh45 पर, तेज रफ्तार से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली भाग कल रोड क्रॉस कर रही थी तभी, जबलपुर से भोपाल जा रहे हैं पूर्व रिटायरमेंट टीआई सरदार सिंह राजपूत अपनी कार से भोपाल सीधे जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली NH45 को क्रॉस करने लगी तभी, जबलपुर से भोपाल जा रहे हैं टी आई सरदार सिंह राजपूत की गाड़ी में टक्कर लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि सरदार सिंह राजपूत की डेथ बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वही महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली नया खेड़ा के बताए जा रहे हैं ,पुलिस ने उन्हें जप्त कर लिया है।

Tags :

जरूरी खबरें