Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: नरसिंहपुर,गांजा रखने के आरोपियों  को 10-10 वर्ष की सजा 

Aditi News Team

Sat, Feb 12, 2022

नरसिंहपुर । विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस श्री जसवंत यादव के न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 7 / 21 में आरोपी मांगीलाल आत्मज गणपत दरोगा, निवासी मिदियान, जिला नागौर राजस्थान तथा वीरमाराम आत्मज गेवरराम जाट निवासी पंचला सिद्धा जिला नागौर राजस्थान को धारा 8/ 20 एनडीपीएस के अंतर्गत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किए जाने का दंडादेश पारित किया । इस मामले में   30-9- 2020 को 17:00 बजे पुलिस थाना स्टेशन गंज को सूचना प्राप्त हुई कि महमदपुर टोल प्लाजा से एक पिक अप वाहन क्रमांक टीएस 08 यूडी 0541 गुजरने वाली है जिसमें गांजा का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से गुजरने वाले उक्त वाहन को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर गाड़ी में पीछे तरफ गाड़ी को सुधार कर जो डिक्की बनाई गई थी उस डिक्की में 40 पैकेट गांजा रखा पाया गया जिसका वजन 68 किलोग्राम था। आरोपी गण के विरुद्ध थाना स्टेशन गंज नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक 763/ 20 पंजीबद्ध हुआ। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए चित्रांश विष्णु श्रीवास्तव लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष साथ  8 अभियोजन साक्ष्यों का परीक्षण कराया और अपने तर्क प्रस्तुत किए।

देशबन्धु

Tags :

जरूरी खबरें