Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

ग्राम पंचायत चिरहकला में भ्रष्टाचार की खुली पोल : विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

Aditi News Team

Wed, Jun 10, 2026

गाडरवारा। ग्राम पंचायत चिरहकला में भ्रष्टाचार की खुली पोल सरकारें दावा करती हैं कि गांवों के विकास के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है।

लेकिन जब इन दावों की हकीकत देखने हम जमीन पर उतरते हैं, तो विकास कम और भ्रष्टाचार की मजबूत दीवारें ज्यादा नजर आती हैं। गाडरवारा तहसील की ग्राम पंचायत चिरहकला में विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा है, इसकी जीती-जागती और चौंकाने वाली तस्वीरे हमारी तफ्तीश में सामने आई है।किसी भी मजबूत निर्माण की रीढ़ होता है लोहा (Steel)। लेकिन यहाँ रीढ़ ही गायब है! हमारी टीम ने जब यहाँ औचक निरीक्षण किया, तो जो सच सामने आया वो हैरान करने वाला है। इस पुलिया और नाले के निर्माण में लोहे (सरिया) की मात्रा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। तकनीकी मापदंडों को पूरी तरह ताक पर रखकर, सिर्फ सीमेंट,गिट्टी और रेत का एक कमजोर ढांचा खड़ा कर दिया गया है, जो पहली ही बारिश में ढहने के लिए तैयार खड़ा है । चिरहकला पंचायत में चल रहे इस घटिया निर्माण को लेकर जब हमारी टीम ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सीधे सवाल दागे, तो वहां सन्नाटा पसर गया। भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा पर जब ग्राम पंचायत के सरपंच और संबंधित -इंजीनियर से जवाब मांगा गया, तो उनकी बोलती पूरी तरह बंद हो गई। कैमरे के सामने न तो इंजीनियर साहब के पास कोई तकनीकी दलील थी और न ही सरपंच जी के पास जनता के पैसों की इस बर्बादी का कोई जवाब। नियम कहते हैं कि निर्माण कार्य की निगरानी इंजीनियर को करनी चाहिए, लेकिन यहाँ ऐसा लगता है कि इंजीनियर और सचिव,सरपंच की आपसी जुगलबंदी ने भ्रष्टाचार को खुली छूट दे रखी है।अब सवाल ये उठता है कि अधिकारी वर्ग इस पर क्या कार्यवाही करेगा। या मिली भगत से चल रहा है कार्य।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें