Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

किसानो ने मूंग उपार्जन की राशि भुगतान हेतु सौंपा ज्ञापन : मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

Aditi News Team

Wed, Sep 9, 2026

नरसिंहपुर किसानो ने मूंग उपार्जन की राशि के भुगतान में संबंध में सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर।ज्ञापन में उल्लेख किया है कि हम ग्राम/क्षेत्र चिचली, तहसील गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर के किसान हैं। शासन की समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन योजना के अंतर्गत हम किसानी की मूंग की उपज का उपार्जन बड़कुर वेयरहाउस, उपार्जन केंद्र क्रमांक 58434115, के माध्यम से चैनाकछार समिति (समिति क्रमांक 2334199) द्वारा किया गया है।

हमारे मूंग उपार्जन को 45 दिनों से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक हम किसानों को उपार्जित मूंग की राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।

इस संबंध में जब हमने संबंधित समिति एवं वेयरहाउस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, तो उनके द्वारा बताया गया कि वेयरहाउस के WRDA पंजीयन उपलब्ध न होने के कारण भुगतान प्रक्रिया में विलंब हो रहा है तथा भुगतान होने में लगभग 70-90 दिन का समय लग सकता है।

किसानों ने कहा कि हम किसान पूर्णतः कृषि पर निर्भर हैं। उपार्जित फसल की राशि समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण हमें दैनिक घरेलू आवश्यकताओं, कृषि संबंधी खर्चा तथा आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा करना हमारे लिए अत्यंत कठिन एवं चिंताजनक है।

किसानों ने आवेदन देकर अनुरोध किया है कि उक्त प्रकरण को अति आवश्यक मानते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर हमारे लंबित मूंग उपार्जन भुगतान को यथाशीघ्र जारी करवाने की कृपा करें। इसके लिए समस्त किसान आपके आभारी रहेंगे।ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

राष्ट्रवादी किसान आर्मी

जरूरी खबरें