Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

आरोपी के कब्जे से 12 पेटी देशी मसाला शराब बरामद : तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

Aditi News Team

Wed, Sep 9, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

• *थाना ठेमी अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।*

• *आरोपी के कब्जे से 12 पेटी देशी मसाला शराब बरामद।*

• *तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।*

• *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।*

• *आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।*

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*थाना ठेमी अंतर्गत 12 पेटी देशी मसाला शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:* थाना ठेमी अंतर्गत पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि बड़गुवां तिराहे के पास स्थित कच्चे रास्ते से एक व्यक्ति चार पहिया वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात सूचना के अनुसार एक व्यक्ति चार पहिया वाहन लेकर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीछा कर हिकमत अमली से वाहन को रोकने में सफलता प्राप्त की गई।

वाहन को रोकने के उपरांत उसकी विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक को अभिरक्षा में लेकर अवैध शराब को विधिवत जप्त किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:-* छोटेलाल उर्फ मथानी पटैल, निवासी मलाह पिपरिया, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

*जप्ती:* 12 पेटी देशी मसाला शराब एवं एक अल्टो कार, कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹4.80 लाख।

*वैधानिक कार्यवाही:* आरोपी के विरुद्ध थाना करेली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ठेमी, उनि प्रकाश पाठक, उनि. दिलीप सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह ठाकुर, आरक्षक विजय वासुकी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें