Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता। अपृहत 16 वर्षीय बालिका को दादरा (दमन द्वीप) से किया गया दस्तयाव । नाबालिग बालिका को किया गया परिजनों के सुपुर्द।

Aditi News Team

Sun, Feb 26, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता। अपृहत 16 वर्षीय बालिका को दादरा (दमन द्वीप) से किया गया दस्तयाव । नाबालिग बालिका को किया गया परिजनों के सुपुर्द। दिनांक 18.11.2022 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बिना बताए कही चली गयी है। आसपास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नही चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गयी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को संभवतः कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 1037/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। *अपृहता की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर, तत्काल दस्तयावी हेतु दिए गए थे निर्देश :-* अपहरण के लंबित मामलो की समीक्षा उपरान्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा प्रकरण में लंबे समय से नाबालिग बालिका की दस्तयावी न होने से बालिका की पतासाजी एवं दस्तयावी हेतु थाना स्टेशनगंज पुलिस की विशेष टीम का गठन किया जाकर नाबालिग बालिका की दस्तयावी हेतु निर्देश दिए गए थे। *नाबालिग अपृहता को जिला दादरा (दमन द्वीप) से किया गया दस्तयाव :-* नाबालिग अपृहता की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त अपृहता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त अपृहता वर्तमान में ग्राम गुजरात में है। सूचना प्राप्त होते ही टीम को दादरा (दमन द्वीप) रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा दादरा (दमन द्वीप) पहुचकर गहनता से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अपृहता को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी। तस्दीक पर ज्ञात हुआ कि अपृहता को उमेश पिता ईश्वर मेहरा उम्र 23 साल वर्तमान निवासी ग्राम डोकरघाट, थाना स्टेशनगंज बहला फुसलाकर, शादी का लालच देकर भगा ले गया था। बालिका की दस्तयावी उपरान्त आरोपी को गिरफ्त में लिया गया। *अपृहता को दस्तयाव करने वाली पुलिस टीम को किया जावेगा पुरस्कृत:-* थाना स्टेशनगंज अंतर्गत अपृहत हुयी 16 वर्षीय बालिका की पतासाजी एवं दस्तयावी करने में थाना स्टेशनगंज से उनि एम डी यादव,, आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, आरक्षक (साईबर सेल) अभिषेक सूर्यवंशी, महिला आरक्षक रंजीता राजपूत, सैनिक भूपेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें