Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: नरसिंहपुर।हत्या के प्रयास के आरोपी गुड्डू उर्फ नर्मदा प्रजापति को 7 वर्ष का कारावास

Aditi News Team

Tue, Mar 8, 2022

नरसिंहपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एमके शर्मा के न्यायालय द्वारा आरोपी गुड्डू उर्फ नर्मदा प्रजापति आत्मज छोटे लाल प्रजापति आयु 31 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, शिवाजी वार्ड कंदेली,नरसिंहपुर को धारा 307 भारतीय दंड संहिता के आरोप में 7 वर्ष सश्रम कारावास तथा ₹5000 के अर्थदंड से दंडित किए जाने का दंडादेश पारित किया। संक्षेप में अभियोजन की कहानी इस प्रकार है कि दिनांक 1-4 -2021 को प्रार्थी शिवम के साथ ईटों के पैसों के लेनदेन पर से आरोपी गुड्डू ने विपतपुरा अंडर ब्रिज के पास धारदार रेडियम कटर के साथ मारपीट की और प्रार्थी के गले में प्राणघातक चोटें पहुंचाईं।घटना की रिपोर्ट स्टेशन गंज थाना नरसिंहपुर में दर्ज हुई। आहत का उपचार मेट्रो अस्पताल जबलपुर में हुआ। उक्त प्रकारण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक, स्टेशनगंज श्री अमित विलास दाणी द्वारा की गयी एवं प्रकरण में विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए लोक अभियोजक चित्रांश विष्णु श्रीवास्तव ने 13 अभियोजन साक्षियों का परीक्षण कराया और अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रकरण में आई साक्ष्य तथा लोक अभियोजक के तर्कों से सहमत होकर माननीय न्यायालय ने उक्त दंडादेश पारित किया।

Tags :

जरूरी खबरें