Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

: नरसिंहपुर, नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 03 उद्घोषित ईनामी अपराधी, 15 स्थाई वारंटी तथा 37 गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील एवं थाना स्टेशनगंज अंतर्गत जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर एक आदतन अपराधी को भेजा गया जेल।

Aditi News Team

Thu, Apr 13, 2023
माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 03 उद्घोषित ईनामी अपराधी, 15 स्थाई वारंटी तथा 37 गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील एवं थाना स्टेशनगंज अंतर्गत जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर एक आदतन अपराधी को भेजा गया जेल। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा के मार्गदर्शन में अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही की जावे। अभियान के तहत अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराने हेतु एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराने के उद्देश्य से विगत दिवस जिला अंतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन चलाया गया था। आपरेशन का उद्देश्य दौरान विभिन्न तरह के स्थायी/फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धर-पकड के साथ-साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है। *जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर एक आरोपी को भेजा गया जेल :-* आपराधिक कृत्यों पर अंकुश नही लगने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था के छिन्न-भिन्न होने की आशंका होने से आदतन शातिर अपराधियों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के आदतन अपराधी सूरज उर्फ शिवम पिता कोमल प्रसाद मेहरा निवासी ग्राम रोसरा, नरसिंहपुर के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु जिला दण्डाधिकारी की ओर प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था जिस पर दिनांक 24.01.2022 को जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) के अंतर्गत आदतन शातिर अपराधी को एक वर्ष के जिला बदर किया गया है। आदतन अपराधी सूरज उर्फ शिवम द्वारा दिनांक 13.04.2023 को जिला बदर आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर उसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया जिसे जेल भेजा गया है। आदतन अपराधी सूरज उर्फ शिवम पिता कोमल प्रसाद मेहरा निवासी ग्राम रोसरा, नरसिंहपुर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। *नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की घरपकड :-* जिले में चलये गये नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कूमार के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये जिलेभर में 03 उद्घोषित ईनामी अपराधी, 15 स्थाई वारंटी, एवं 37 गिरफ्तारी वारंटों की तामील करने में सफलता प्राप्त हुयी काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान जिले भर के जिला बदर के अपराधियों की भी चैकिंग की गयी है। *अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :-* पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत तीन दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 255 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 82 व्यक्तियों का अंतिम बाउंड ओव्हर कराया गया है, साथ ही 04 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है। इसी प्रकार अभियान के तहत 04 आरोपियों से बका जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। साथ ही 08 आदतन अपराधियों को नवीन गुण्डा सूची में लाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें