Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही, जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत 9 आरोपियों से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 119 पाव अवैध देशी शराब जप्त।

Aditi News Team

Thu, May 4, 2023
अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही, जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत 9 आरोपियों से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 119 पाव अवैध देशी शराब जप्त। पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार द्वारा के निर्देश पर जिला अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध ’’आपरेशन प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। *जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत की गयी अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही :-* उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न माध्यमों से जानकारियां एकत्रित कर लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचनाएं के आधार पर विगत दिवस कार्यवाही की गयी :- ➡️थाना सांईखेडा अंतर्गत आरोपी नरेन्द्र उर्फ बडडू पिता श्रीलाल राजपूत 33 साल नि0 मेहरागाव से 21 पाव, आरोपी बदामी राजपूत पिता झलकन सिंह 42 साल नि0 सिरसिरी से 34 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना गोटेगांव अंतर्गत आरोपी पुष्पेन्द्र पिता गोविन्द राजपूत 27 साल नि0 चंदली से 19 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत आरोपी निरंजन पिता किशोर सिंह राजपूत 50 साल नि0 ग्वारी से 12 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना कोतवाली अंतर्गत आरोपी गेंदालाल पिता महेश सराठे 47 साल नि0 रामपिपरिया से 13 पाव एवं आरोपी सुनील पिता बेनी प्रसाद यादव 32 साल नि0 रामपिपरिया 6 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना गाडरवारा अंतर्गत आरोपी धर्मेन्द्र पिता मुन्नालाल ठाकुर 21 साल नि0 आडेगांव से 14 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना मुंगवानी अंतर्गत आरोपी केदार पिता सोबरन ठाकुर 58 साल नि0 पस्ताना से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना चीचली अंतर्गत आरोपी राकेश पिता भुवनलाल कौरव 38 साल नि0 इमलिया से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है। *इस प्रकार कुल 119 पाव अवैध देशी शराब एवं 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर 9 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।*

Tags :

जरूरी खबरें