Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा "आपरेशन प्रहार" के तहत,लगातार कार्यवाही, 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 08 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 65 पाव अवैध देशी शराब जप्त

Aditi News Team

Thu, Apr 27, 2023
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा "आपरेशन प्रहार" के तहत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही, 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 08 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 65 पाव अवैध देशी शराब जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु ’’आपरेशन प्रहार’’ चलाया जाकर असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना प्राप्त करने हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर जानकारियां एकत्रित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। *आपरेशन प्रहार के तहत नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबडतोड कार्यवाही :--* उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न माध्यमों से जानकारियां एकत्रित कर लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचनाएं के आधार पर कार्यवाही की गयी :- ➡️थाना गोटेगांव अंतर्गत आरोपी नन्हेलाल पिता झुन्नी ठाकुर 31 साल नि0 डुंगई खुर्द गोटेगांव से 20 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना मुंगवानी अंतर्गत आरोपी सीताराम पिता बीरनलाल साहू 50 साल नि0 पांजरा से 25 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना सांईखेडा अंतर्गत आरोपी महेश पिता पूरन कहार 40 साल नि0 बनवारी से 20 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना स्टेशनगंज अंतर्गत आरोपी यशपाल पिता रामपाल शर्मा 42 साल नि0 लोकीपार से 3 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी है। ➡️थाना कोतवाली अंतर्गत आरोपी लक्ष्मण पिता चेतराम मलाह नि0 कुम्हडी से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी है। इस प्रकार कुल 65 पाव अवैध देशी शराब एवं 8 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर 5 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें