Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर, सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा एक ओवरलोड ट्रक जो अपनी भार छमता से 06 टन अधिक था। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹32000 का अर्थदंड दिया गया।

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर ।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान। यातायात पुलिस द्वारा एक ओवरलोड ट्रक जो अपनी भार छमता से 06 टन अधिक था। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹32000 का अर्थदंड दिया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा जिसमें 700 बैग सीमेंट भरा हुआ था जो अपनी भार छमता से 06 टन अधिक था। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹32000 का अर्थदंड दिया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक 498 लक्ष्मण सिंह जाट आरक्षक 47 सत्येंद्र राजपूत सैनिक दिल्लिपत एवं चालक पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

Tags :

जरूरी खबरें