Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर 655 किलोग्राम महुआ लाहन, 18 लीटर हाथ भट्टी 12 पाव देशी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Dec 31, 2022
655 किलोग्राम महुआ लाहन, 18 लीटर हाथ भट्टी 12 पाव देशी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त करेली एवं गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम बरमान, रातीकरार, तेंदूखेड़ा तथा माता वार्ड गाडरवारा में दबिश देकर 655 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल), 18 लीटर हाथ भट्टी व 12 पाव देशी मदिरा प्लेन मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 35 हजार 234 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें