Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश प्रवीण सिंह लोधी के विरूद्ध जारी किया वारंट

Aditi News Team

Fri, Jan 6, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश प्रवीण सिंह लोधी के विरूद्ध जारी किया वारंट   थाना कटंगी पुलिस द्वारा शातिर बदमाश प्रवीण सिंह लोधी जिसके विरूद्ध 18 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में किया गया गिरफ्तार, दिनॉक 7-1-23 को कराया जायेगा केन्द्रीय जेल में निरूद्ध थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि प्रवीण सिंह लोधी पिता गौतम सिंह लेाधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बक्सवाही कटंगी का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2012 से जिला जबलपुर के थाना कटंगी, पाटन, मझोली क्षेत्र के साथ साथ जिला दमोह एवं कटनी के क्षेत्रों में अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध लूट, चोरी, नकबजनी , तोडफोड मारपीट, छेडछाड, जुआ, सट्टा के 18 प्रकरण पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, किंतु प्रवीण सिंह लोधी आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।   आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश प्रवीण सिंह लोधी के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश प्रवीण सिंह लोधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे दिनॉक 7-1-23 को केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें